दिल्ली

गार्ड अदला-बदली समारोह 0800 बजे से 0900 बजे तक आयोजित किया जाएगा

राष्ट्रपति भवन में गार्ड अदला-बदली समारोह, (25 मार्च, 2023) से 0900 बजे से 1000 बजे के बजाय 0800 बजे से ...

दिल्ली दक्षिण cgst ने 17 करोड़ रुपये की कर चोरी से जुड़े फर्जी चालान रैकेट का पर्दाफाश किया, दो लोगों गिरफ्तार

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) दिल्ली दक्षिण आयुक्त कार्यालय ने धोखाधड़ी से 17 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने वाली कंपनियों के एक रैकेट का ...

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के आयोजन से पहले 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू 3-दिवसीय योग महोत्सव 2023 में भाग लेने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से तीन दिवसीय योग महोत्सव 2023 में भाग लेने का आग्रह किया है, यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के आयोजन से पहले 100 दिनों ...

पीएम मोदी ने पहली बार दिल्ली के बाहर अपना स्थापना दिवस मनाने के लिये सीआईएसएफ की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार दिल्ली के बाहर अपना स्थापना दिवस मनाने के लिये सीआईएसएफ की सराहना की है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के एक ट्वीट को ...

दिल्ली के नौसेना शिशु विद्यालय में कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला एमवीसी मेमोरियल ट्रॉफी का प्रतिष्‍ठापन

शहीद कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला, एमवीसी की पुत्रियों श्रीमती अमिता मुल्ला वट्टल और श्रीमती अंजलि कौल ने 11 मार्च, 2023 को अपने पिता के सम्मान में नौसेना शिशु विद्यालय (एनसीएस) दिल्ली में ...

जीत लिया तमाम क्रिकेट फैंस का दिल, शानदार शतक जड़ दिया शुभमन गिल

शुभ्मन गिल साल 2023 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट में 128, वनडे में 208 और T-20 में 126 ...

नई दिल्ली में 03 से 05 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा वर्ल्ड फूड इंडिया-2023 का आयोजन

‘वर्ल्ड फूड इंडिया-2023’ के दूसरे संस्करण का आयोजन के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 03 से 05 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा। डब्ल्यूएफआई-2023 के लिए ...

राष्ट्रपति ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की गरिमा बढ़ाईं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (10 मार्च, 2023) नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के 6वें दीक्षांत समारोह की गरिमा बढ़ाईं और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” का आयोजन किया। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पैदल चलने वाले उत्साही प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ काफी संख्या में इसमें हिस्सा लिया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ऐसी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक फिट भारत के दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए, वॉकथॉन और इसी तरह के आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाना और शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय जीवन-शैली के बारे में जागरूकता फैलाना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस तरह की पहल को आगे बढ़ाते हुए, स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। श्री मांडविया के साइकिल चलाने के उत्साह को लेकर उन्हें “ग्रीन एमपी” के रूप में भी जाना जाता है। यह सर्वविदित है कि गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) के कारण देश में 63 प्रतिशत से अधिक मौत होती है। तंबाकू सेवन (धूम्रपान और धूम्रपान रहित), शराब, खाने-पीने की खराब आदतें, अपर्याप्त शारीरिक सक्रियता और वायु प्रदूषण आदि गैर-संक्रामक रोगों के मुख्य कारण हैं। गैर-संक्रामक रोगों के उत्पन्न होने में शारीरिक निष्क्रियता एक प्रमुख कारक है। राष्ट्रीय एनसीडी निगरानी सर्वेक्षण (एनएनएमएस) (2017-18) से भी इस बात का पता चलता है कि 41.3 प्रतिशत भारतीय शारीरिक रूप से निष्क्रिय हैं। शारीरिक सक्रियता से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ के कारण न केवल हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि सहित गैर-संक्रामक रोगों का जोखिम कम होता है, बल्कि इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, डिमेंशिया की शुरुआत में देरी होती है, और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए देश भर के जिला मुख्यालयों पर आज (5 मार्च, 2023) एक साइकिल रैली भी आयोजित की गई। ‘स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत’ की थीम के तहत साइक्लेथॉन नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम लोगों को इस साइक्लेथॉन में भाग लेने के लिए आकर्षित करने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने ने सभी प्रबंध किए हैं। जैसा कि घटना का विषय ही दर्शाता है कि महिलाओं का स्वास्थ्य भी एकसमान महत्वपूर्ण है। स्वस्थ महिलाएं न केवल अपने परिवार में बल्कि समाज में भी योगदान देती हैं और अंत में भारत को एक स्वस्थ राष्ट्र बनाती हैं। हालांकि, जिला मुख्यालयों में साइकिलिंग कार्यक्रम के पूरक के लिए, शारीरिक फिटनेस और तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक और कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” भी आयोजित किया गया था। “वॉक फॉर हेल्थ” विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ और इंडिया गेट से होते हुए निर्माण भवन पहुंचा। इससे पहले, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को यादगार बनाने के लिए फरवरी 2023 के महीने में, सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में सभी 1.5 लाख आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) में ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ घर’ की थीम के तहत इसी तरह की एक साइकिल रैली आयोजित की गई थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विशाल चौहान, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सों और केंद्र सरकार के अस्पतालों अर्थात् सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने भी वॉकथॉन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक बीमारी और कैंसर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं/बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ और सक्रिय जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

नई दिल्ली में आयोजित हुआ जनजातीय महोत्सव

जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय-स्तरीय जनजातीय महोत्सव, आदि महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय संस्कृति को प्रस्तुत करने के लिए जनजातीय ...